जनपद चित्रकूट में इस समय जनपद सहित राजापुर पहाड़ी मानिकपुर मऊ सहित सभी कस्बों एवं गांव में होटलों तथा चाट ठेलो मैं उपयोग किया जाता है घरेलू रसोई गैस सिलेंडर जबकि सरकार द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर को होटलों और दुकानों में प्रयोग करने पर रोक लगाई जा चुकी है लेकिन इसके बावजूद भी अधिकतर होटल और दुकानों पर घरेलू गैस सिलेंडर ही उपयोग में लाए जा रहे हैं जिस पर शासन प्रशासन जान कर भी अनजान बना हुआ है जिससे होटलों और दुकानदारों के हौसले काफी बुलंद है और व्यवसाय में धड़ल्ले के साथ खुलेआम रसोई गैस का प्रयोग करते नजर आ रहे हैं जबकि व्यवसाय के लिए एजेंसी के द्वारा एक अलग से 19 लीटर गैस का सिलेंडर उपयोग करने के लिए बनाया गया है लेकिन दुकानदारों के द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग ही किया जाता है क्योंकि घरेलू गैस सिलेंडर से व्यवसायियों को अधिक लाभ प्राप्त हो रहा है व्यवसायियों के द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर को उपयोग में लाने के कारण जनपद सहित सभी कस्बों में गैस की कालाबाजारी जोरों पर हो रही है जनता का कहना है कि होटलों में प्रयोग होने के कारण ही घरेलू गैस की कालाबाजारी तेजी से चल रही है शासन प्रशासन को इस और विशेष ध्यान देकर जिले में चेकिंग अभियान चलाकर घरेलू गैस सिलेंडर को दुकान तथा होटलों मैं इसका प्रयोग बंद करा कर व्यवसायिक सिलेंडरों का प्रयोग कराना चाहिए इससे जिले की कालाबाजारी पर भी अंकुश लगेगा और जनता को रसोई गैस आसानी से समय पर उपलब्ध हो पाएगी अन्यथा जनता को भी कभी कभार खाना पकाने के लिए ब्लैक में सिलेंडर खरीदना पड़ता है अर्थात शासन प्रशासन को इस और विशेष ध्यान देकर जनता को इस कालाबाजारी से छुटकारा दिलाना चाहिए।
ब्यूरो रिपोर्टर संजय मिश्रा चित्रकूट उत्तर प्रदेश