उरई(जालौन):
26 जनवरी से लागू हुआ “नो हेलमेट – नो फ्यूल” नियम, जनपद के किसी भी पेट्रोल पंप पर नहीं मिलेगा बिना हेलमेट पेट्रोल:
जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने स्वयं पेट्रोल पंप पर जाकर लागू करवाया आदेश, लोगों को बांटे हेलमेट । जनपद में बिना हेलमेट के पेट्रोल देने वाले पेट्रोल पंप संचालकों पर होगी कार्यवाही.
लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रशासन ने कमर कसी । हेलमेट के बगैर पेट्रोल देने और नियम का पालन न करने वाले पेट्रोल पम्प संचालकों पर होगी कार्रवाई ।
(अनिल कुमार ओझा, ब्यूरो प्रमुख
उरई-जालौन )उ.प्र.