पीसी एवं पीएनडीटी एक्ट के तहत कन्या भ्रूण हत्या पर लगाई गई थी झांकी
ब्रांड एम्बेसडर बेटियां चल रही थी स्वास्थ्य विभाग की झांकी के आगे
ग्वालियर – कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं एवं स्वास्थ्य कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि 26 जनवरी 2025 गणतंत्र दिवस के अवसर स्वास्थ्य विभाग द्वारा पीसी एवं पीएनडीटी एक्ट के तहत कन्या भ्रूण हत्या रोकने एवं बेटा-बेटी के बीच भेद-भाव को खत्म करने के उद्देश्य से झांकी लगाई गई थी जिसमें स्वास्थ्य विभाग की झांकी को तृतीय स्थान मिला, झांकी में स्वास्थ्य विभाग की ब्रांड एंबेसडर बेटियां एवं आशा कार्यकर्ता झांकी के आगे चल रही थीं और स्वास्थ्य विभाग ने मोदी जी के संकल्प 2025 तक टी.बी. के उन्मूलन पर भी झांकी निकाली गई साथ जीवन दायिनी दो 108 भी इस अवसर पर साथ चल रही थीं और उनके द्वारा भी डेमो दिया गया जिसे आमजन ने सहारा, इस अवसर पर ग्वालियर जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसी राम सिलावट जी एवं ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान ने स्वास्थ्य विभाग की झांकी को तृतीय पुरस्कार से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव को सम्मानित किया।
स्वास्थ्य विभाग के जिला मीडिया अधिकारी आई.पी.निवारिया ने बताया कि झांकी का मुख्य उद्देश्य आमजन को पीसी एवं पीएनडीटी एक्ट के तहत कन्या भ्रूण एवं बेटा-बेटी के भेद-भाव को खत्म करना और पीसी एवं पीएनडीटी एक्ट (गर्भ धारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम ) की जानकारी से आमजन को जागरूक करना था।