कल रात पुलिसकर्मियों के द्वारा की गई मारपीट में घायल युवक का हाल जानने जिला चिकित्सालय पहुंचे विधायक अजय टंडन… एसपी के समक्ष ज्ञापन सौंप की कार्यवाही की मांग, दो पुलिस कर्मी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड
दमोह – कोतवाली थाना अंतर्गत बीती रात जटाशंकर कॉलोनी मंगल भवन के सामने से एक मामला सामने आया था जहां महज मास्क नहीं लगाए होने पर कोतवाली में पदस्थ आरक्षक महेश यादव व महेंद्र अहिरवार के द्वारा एक युवक के ऊपर डंडों की बरसात कर दी गई थी। जिसके सिर में गंभीर चोटें आई थी। घटना को गंभीर देखते हुए उन दोनों आरक्षकों ने ही ओमकार को जिला चिकित्सालय ले जाकर जिला चिकित्सालय ले जाकर भर्ती कराया था।
साथ ही ओमकार के मारपीट से सर फटने की बजाय शराब के नशे में रोड पर गिरने से सर फटने की मन गड़त कहानी लिख दी थी।
जबकि पीड़ित के परिजन व स्थानीय वार्डवासी कोतवाली पुलिस के सामने चीख चीख कर मारपीट किए जाने के साथ साथ जातिगत अपमानित किए जाने की बात कर रहे थे। उसके बावजूद भी पुलिस नहीं पसीजी थी और ना ही रात में मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद मजबूरन बस परिजनों ने स्थानीय अम्बेडकर चौक पहुंच कर धरना प्रदर्शन कर दोनो पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने एवं सस्पेंड लिए जाने की मांग की थी। साथ ही रात्रि के समय पहुंचे उपनिरीक्षक श्याम बेन व अन्य हमराह पुलिस स्टाफ ने परिजनों के लिए हर संभव कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिलाया था।

वहीं आज घटना कि जानकारी लगते ही दमोह विधायक अजय टंडन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट में घायल युवक ओमकार अहिरवार का हाल जानने जिला चिकित्सालय पहुंचे थे। जहां घायल ओमकार ने अपनी व्यथा विधायक अजय टंडन के लिए मुहजुबानी सुनाई थी। जहां तत्काल ही अजय टंडन ने पुलिस पर पुलिस अधीक्षक से घटना के संबंध में बात की थी।
मामला अभी शांत नहीं हुआ था। अनावश्यक रूप से इस तरह दिए गए इस घटना को अंजाम दिए जाने के बाद दलित समुदाय में काफी रोष व्याप्त है। जिसके बाद आज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनु मिश्रा, दमोह विधायक अजय टंडन, नितिन मिश्रा, तेजीराम रोहित, प्रताप रोहित, पप्पू कसोटिया, लकी खटीक, अजय जाटव एवं विभिन्न दलित वर्ग के नेताओं व वार्डवासियों ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर किए जाने की मांग करते हुए एक आवेदन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार सिंह को सौंपा साथ ही शाम तक मामला दर्ज नहीं किए जाने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दमोह पुलिस को दी थी।
वहीं जब मामला पुलिस अधीक्षक डी आर तेनिवर के संज्ञान में आया तो उन्होंने तत्काल ही मामले की जांच कमेटी गठित कर सूचमता से जांच अधिकारी गठित कर कार्यवाही के निर्देश दिए। इस संबंध में सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि मामले की सूक्ष्मता से जांच की जाएगी। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर दोषियों पर कार्यवाही की जाएगी। बहरहाल आरक्षक महेश यादव व महेंद्र अहिरवार के लिए अभी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार सिंह ने अपने बयान में बताया है कि युवक के लिए सड़क पर गिरने से चोट आई है। खैर यह पुलिस जांच का विषय है। पुलिसकर्मियों के द्वारा किसी भी तरह की कोई मारपीट नहीं की गई है।
अब देखना होगा कि पुलिस कर्मियों की करतूत जग जाहिर हो जाने के बाद पुलिस महकमा कहा तक अपने हमराह पुलिस कर्मी पर रहम बरपाता है और युवक के पक्ष में निर्णय ले पाता है। या फिर यूं ही पूर्व में भी हो चुके एक और मामले की तरह लपेट कर मामले को ठंडे बसते में डालकर मामले का रुख मोड़ दिया जाएगा। जानने के लिए जुड़े रहिए तहलका वॉइस के साथ।
ब्यूरो चीफ-लखन ठाकुर जिला दमोह मध्य प्रदेश