श्री एस, के, जे, पब्लिक स्कूल बेर्रांव के संस्थापक एवं प्रमुख समाजसेवी शिवकरण काका नहीं रहे।
खबर जनपद बांदा के विकासखंड कमासिन अंतर्गत ग्राम पंचायत बेर्रांव के सामने से आया है जहां पर लंबी बीमारी के चलते श्री एसकेजे पब्लिक स्कूल के संस्थापक एवं प्रमुख समाज सेवी श्री शिवकरण सिंह उम्र 65 वर्ष गत लगभग 7 महीने से लंबी बीमारी से जूझ रहे थे जिनका इलाज प्रयागराज के सुप्रसिद्ध कमला नेहरू हॉस्पिटल पर चल रहा था जिसमें आज प्रातः 4:00 बजे इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली जैसे ही सूचना परिवार जनों मैं मिली कोहराम मच गया एवं अन्य क्षेत्रीय लोगों को खबर मिली तो शोक की लहर दौड़ पड़ी वहीं पर एंबुलेंस के द्वारा उनके पार्थिव शरीर को जैसे ही उनके पैत्रिक ग्राम बेर्रांव लाया गया तो उनके अंतिम दर्शन पाने के लिए भारी जन सैलाब उमर पड़ा जिसमें हमारे क्षेत्रीय नेता प्रतिनिधि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
बांदा से संवाददाता -विनय सिंह की रिपोर्ट