बरेली के बिल्डर का कारनामा, आम की बगिया कटवा कर बना डाली कॉलोनी, डीएम तलब की रिपोर्ट।
इंडियन टीवी न्यूज़ ब्यूरो,
मुरादाबाद। बरेली के बिल्डर का कारनामा सामने आया है बिल्डर ने करीब 25 बीघा जमीन में खड़ा आम का बाग कटवाकर उसमें कॉलोनी बना डाली इस खेल में कुछ अधिकारियों के भी शामिल होने की चर्चाएं हैं मामला संज्ञान में आने के बाद मुरादाबाद के डीएम अनुज सिंह ने इस मामले में रिपोर्ट तलब की है अब बिल्डर के खिलाफ एफआईआर की तैयारी है मामला मुरादाबाद हाईवे पर स्थित कांठ कस्बे का है यहां कांठ से निकलते ही स्टेट हाईवे किनारे आम का एक बाग था करीब डेढ़ साल पहले बरेली के बिल्डर ने इस आम के बाग को कटवा दिया बिल्डर अब यहां सड़के डालकर प्लाटिंग का काम कर रहा है बताते हैं कि बिल्डर की कांठ में ही ससुराल है कुछ जमीन उसे ससुराल से मिली थी बाकी उसने खरीद ली ससुराल से जमीन तोहफे में मिलने के बाद खरीदने तक तो कोई कानून नहीं टूटा लेकिन इसके आगे बिल्डर ने कई नियम कानून तक पर रख दिये बिल्डर ने करीब डेढ़ साल पहले एक शपथ पत्र प्रशासन को देकर कहा कि वह आम के पेड़ों को कटवाना चाहता है क्योंकि उसे अभी जमीन पर खेती करनी है बिल्डर की फाइल जिले से लेकर कमिश्नरी तक घूमी बाद में इस शर्ट के साथ पेड़ कटवाने की अनुमति दे दी गई कि वह जमीन पर पेड़ कटवाने के बाद कृषि कार्य करेगा पेड़ कटवाने की अनुमति मिलये ही बिल्डर ने आम के पेड़ कटवा दिए इसके बाद उसने यहां कॉलोनी डेवलप करना शुरू कर दी इसके लिए जमीन पर सड़के बनाकर प्लाटिंग का काम तेजी से चल रहा है इसमें से कुछ भूखंड तो बिल्डर बेच भी चुका है इस मामले में मुरादाबाद के जिलाधिकारी अनुज सिंह ने मीडिया को बताया कि मामला संज्ञान में आया है इस मामले में रिपोर्ट मांगी गई है यदि झूठा शपथ पत्र देने की बात साबित होती है तो मामले में आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
इंडियन टीवी न्यूज़ के लिए मुरादाबाद से ब्यूरो चीफ अनूप सारस्वत की रिपोर्ट