डीएम ने किया विकास भवन का निरीक्षण, रिकॉर्ड दुरुस्त रखने का निर्देश,
इंडियन टीवी न्यूज़ ब्यूरो,
मुरादाबाद।डीएम आलोक सिंह ने गुरुवार को विकास भवन का वाचन निरीक्षण किया डीएम ने इस दौरान एक-एक करके सभी विभागों में कर्मचारियों की उपस्थिति चेक की और रिकॉर्ड का रखरखाव देखा इस दौरान डीएम ने रिकॉर्ड दुरुस्त ना होने पर नाराजगी जाहिर की और कर्मचारियों को रिकार्ड दुरुस्त रखने के निर्देश दिए जिलाधिकारी ने अधिकारीयों से कहा कि कर्मचारी छुट्टी पर जाते समय अपने पटल की चाबियां साथ लेकर ना जाएं चाबियां कार्यालय में ही मौजूद होनी चाहिए ताकि पब्लिक का कार्य प्रभावित न हो अधिकारी या कर्मचारियों के अवकाश पर होने की दिशा में लिंक अधिकारी या कर्मचारी पब्लिक के कार्य को करेगा ताकि लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े जिला अधिकारी के निरीक्षण में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की एई वर्षा गर्ग गैरहाजिर मिली अभिलेखों का रखरखाव ठीक ढंग से नहीं मिलने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की और इसे दुरुस्त रखने के निर्देश दिए डीएम ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से गौ आश्रय स्थलों पर आने वाले खर्च का विवरण तलब किया निरीक्षण के दौरान डीएम ने रिकॉर्ड मांगे तो जवाब मिला कि संबंधित कर्मचारी छुट्टी पर है और रिकॉर्ड अलमारी में बंद है इस पर डीएम ने नाराजगी जताई पेंशन से संबंधित रिकार्ड के बारे में डीएम ने जानकारी की, इस दौरान डीएम के साथ सीडीओ सुमित यादव भी मौजूद रहे।
इंडियन टीवी न्यूज़ के लिए मुरादाबाद से ब्यूरो चीफ अनूप सारस्वत की रिपोर्ट।