खबर सहारनपुर के चिलकाना से
तिलक लगा पुष्प वर्षा कर किया चिलकाना से प्रयागराज जाने वाले जत्थे को रवाना
चिलकाना प्रयागराज तीर्थ पर स्नान करने के लिए जाने वाले कस्बे के लोगों को पुष्प वर्षा, मिष्ठान वितरण तथा पेयजल की बोतल देकर उनका स्वागत किया गया।
शनिवार को चिलकाना तथा सुल्तानपुर से करीब 50 लोगों के जत्थे ने बस में सवार होकर तीर्थराज प्रयागराज में स्नान करने के लिए प्रस्थान किया। प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं से भरी बस का बस स्टैंड पर वरिष्ठ समाजसेवी जयनाथ शर्मा ओर पूर्व चैयर मैन अकबर कुरैशी ओर नगर के गणमान्य व्यक्तियों ने भव्य स्वागत। वरिष्ठ समाजसेवी पंडित जयनाथ शर्मा, पूर्व चेयरमैन अकबर कुरैशी, संजय रोहिला, टीनू कोरी, डॉ. हुकम सिंह, डा. कुलदीप चौधरी, सोनू वाल्मीकि, आकाश काशी, अमित सैनी, सुमन सैनी आदि ने प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं को मिष्ठान खिलाया तथा पानी की बोतल वितरित की। इसके साथ ही सभी श्रद्धालुओं को पुष्प वर्षा कर बस में बैठाया गया। श्रद्धालुओं को रोली से तिलक भी किया गया। जयनाथ शर्मा ने कहा कि संगम स्थल पर स्नान करने वाले व्यक्ति बड़े सौभाग्यशाली होते हैं। मां गंगा सभी की यात्रा मंगलमय करे।
इस अवसर पर नगर के सैकड़ो गणमान्य लोगो ने पुष्प वर्षा कर तीर्थ यात्रियों का स्वागत कर उनकी मंगल यात्रा की कामना की।
रिपोर्टर रमेंश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़