खबर सहारनपुर के छुटमलपुर से
थाना फतेहपुर प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने भारतीय मानवाधिकार सेवा संगठन के कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया
बेरोजगार दो महिलाओं को सिलाई मशीन देकर स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया संगठन के द्वारा
नगर पंचायत छुटमलपुर के रुड़की रोड पर भारतीय मानवाधिकार सेवा संगठन के कार्यालय का उद्घाटन कर जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन का वितरण किया। जिसमें थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार , सहारनपुर से देशभक्त और राष्ट्र प्रेमी विजयकांत और संगठन के सभी पदाधिकारी शामिल रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ तिलक के साथ हुआ उसके बाद थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने रिबन काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। उसके बाद मां शारदे के समक्ष सरस्वती वंदना के साथ दीप प्रज्वलन किया गया । कार्यक्रम में सभी अतिथियों और पदाधिकारीयों को तिरंगे के पटके पहनाकर और माल्यार्पण करके स्वागत किया गया।कार्यक्रम में संगठन की ओर से थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार को संगठन का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। संगठन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले और विभिन्न संगठनों से जुड़े राहुल कौशिक और देहरादून के योगेश खंडूजा को भी संगठन की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन देकर उनकी मदद की गई और उनका हौसला बढ़ाया गया स्वरोजगार अपना कर अपनी आजीविका चला सके।, इन जरूरतमंद बहनों को सिलाई मशीन देने में हरियाणा की बेटी और स्वीडन में रहने वाली संगठन की संरक्षक प्रीति सिंह का विशेष योगदान रहा और भविष्य में संगठन की ओर से इसी प्रकार समाज सेवा के कार्य करने का संकल्प दोहराया गया।
इस कार्यक्रम में संगठन की राष्ट्रीय संरक्षक सविता वर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल शर्मा , राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ उषा राठौर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, रेखा पुनेठा , विजयकांत वरिष्ठ सलाहकार, राष्ट्रीय सचिव लोकेश पाल, प्रदेश अध्यक्ष प्रिया चौहान, मंडल अध्यक्ष नीतू राणा ,मंडल सचिव स्नेह लता शर्मा, मंडल महासचिव प्रमिला सैनी, मंडल महामंत्री रेनू धीमान, निशा जैन ,जयंतीपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद सैनी , युवा समाजसेवी अंकित वर्मा, ममता ठाकुर, छवि बंसल, निशा जैन , राजवंती , राहुल कौशिक, संदीप चित्रा गर्ग आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
रिपोर्टर रमेंश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़