बिग ब्रेकिंग.
उरई(जालौन)
बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार..
जालौन में झांसी से आई एंटी करप्शन की टीम ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंचाई विभाग के एक लिपिक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया शिकायतकर्ता ग्राम इटहिया निवासी रामलला दीक्षित ने बताया कि सेवानिवृत्ति के बाद भी उन्हें बीमा और इंक्रीमेंट की राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा था। जब उन्होंने इस संबंध में नलकूप खण्ड प्रथम उरई विभाग में नियुक्त लिपिक अमन कुमार वर्मा से संपर्क किया तो उन्होंने भुगतान कराने के लिए 20% रिश्वत की मांग की। जिसपर उन्होंने एंटी करप्शन झांसी में इसकी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर टीम ने जाल बिछाया और आज आरोपी अमन कुमार वर्मा को 15000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया, और रिश्वत खोर बाबू के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने उरई कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। वहीं एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख
उरई-जालौन)उ.प्र.