जहां बच्चों की पढ़ाई में नाजुक स्थति देख खंड शिक्षा अधिकारी पर कार्यवाही करने की बात कही
एक तरफ जहां मोदी योगी की सरकार शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने का हर प्रयास कर रही है वहीं कुछ अधिकारियों के ढुल मुल रवैये के चलते शिक्षा का इस्तर काफी गिरा हुआ है आज ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला राधाकुण्ड के प्राइमरी विधालय में जहां आई ए एस रिंकू सिँह राही ने विद्यालय का निरिक्षण किया जहां पर बच्चों से उनकी पुस्तक तक नही पढ़ी गयीं न ही बच्चों से सही ढंग से सवाल हल किये गये जिससे नाराज होकर रवि राही ने खंड बेसिक शिक्षा अधिकारी को तत्काल विधालय में उपस्थित होने के आदेश दिए साथ ही शिक्षा व्यवस्था में जल्द सुधार करने के आदेश दिए. मिडिया से बात करते हुए रिंकू सिँह राही ने कहा की यहां पर बच्चों को सही ढंग से पढ़ाया नही जा रहा है बच्चों पर कुछ भी सही से नही पढ़ा जा रहा इस लिये शिक्षकों व खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये गये हैँ की बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें अगर शिक्षा के स्तर में जल्द सुधार न हुआ तो कार्यवाही की जाएगी. वही खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा की कुछ बच्चे पढ़ाई लिखाई में कमजोर हैं ऐसे बच्चों की पढ़ाई पर फोकस कर सुधार किया जायेगा l