करौली जिले के सपोटरा ग्राम पंचायत चौडा गांव के दुल्ली पुरा में बैरवा समाज की महापंचायत रखी गई। जिसमे समाज सुधार को लेकर आयोजित महापंचायत में निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।और बैरवा समाज के लोगों ने सामाज मे फैल रही व्याप्त कुरीतियों को मिटाने में बालिका को शिक्षा में बढ़ावा देने पर जोर दिया। और दुल्ली पूरा की महासभा लक्ष्मण डाडा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें अखिल भारतीय बैरवा महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद जिला अध्यक्ष श्रीमान जिला प्रमुख प्रतिनिधि रक्षी लाल बैरवा,लक्खीराम बैरवा,पूर्व प्रधान रामकुमार बैरवा,डॉक्टर बृजलाल बैरवा डॉक्टर बृजलाल आदि लोग मौजूद रहे। डॉक्टर बृजलाल बैरवा ने बताया कि महापंचायत में जन्मदिन मनाने पर पूर्णता से पाबंदी लगाने व जामने पर रोक लगाने,सगाई के लिए लड़की देखने को केवल माता-पिता व लडका सहित अधिकतम चार व्यक्ति जाने तथा टीका प्रथा पर रोक लगाने और शादी भात आदि कार्यक्रम दिन में आयोजित करने व आतिशबाजी पर रोक लगाने एवं अस्थि विसर्जन के लिए गंगा जी एवं हरिद्वार की बजाय अपने नजदीकी नदियों आदि में विसर्जन करने व तीए की बैठक में दी जाने वाली मिलनी बंद करने एवं जूआलविवि सट्टा पर रोक लगाने और बारात में महिलाओं के जाने पर रोक व दहेज प्रथा को बंद करने आदि का निर्णय लिया गया इस दौरान रामदेव बैरवा रामजीलाल बैरवा,अमर सिंह अध्यापक, इंद्राज कुमार,रामकेश बैरवा,देशराज पितुपुरा आसाराम सरपंच, भरत लाल बैरवा,जोडली रामस्वरूप आदि समाज के लोग मौजूद रहे।
*रिपोर्टर नरेश कुमार जाटव कैला देवी करौली राजस्थान*