गंगा एक्सप्रेसवे पर अधूरे अंडरपास से ग्रामीण परेशान:हसनपुर में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, 16 मार्च से आंदोलन की दी चेतावनी
संवाददाता अनूप सारस्वत
अमरोहा के हसनपुर में गंगा एक्सप्रेसवे पर बन रहे अंडरपास के अधूरे निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। चक गुलाम अंबिया गांव के निवासियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।ग्रामीणों का कहना है कि अधूरे अंडरपास की वजह से आवागमन में काफी दिक्कतें हो रही हैं। यह रास्ता करीब सौ वर्ष पुराना है। अंडरपास बनने से एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को फायदा होगा।पिछले कई महीनों से ग्रामीण इस समस्या को लेकर अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री दरबार में भी शिकायती पत्र सौंपा था। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही अंडरपास का निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया तो वे 16 मार्च से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करेंगे।प्रदर्शन में संजीव कुमार, रोहित गिरी, वीर सिंह, अरविंद सिंह, महिपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, महकर सिंह, महेंद्र सिंह, संदीप, बलवीर सिंह, जसराम सिंह, मोहन सिंह, मनोज और बिजनौरा के प्रधान हेमराज सिंह समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
