उरई(जालौन):
उरई में श्वसन संबंधी मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन:
150 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार:
केडी डेंटल क्लिनिक, उरई में एक श्वसन संबंधी मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 150 मरीजों ने निशुल्क जांच और परामर्श लिया। यह कैंप विशेष रूप से अस्थमा,सीओपीडी, टीबी और अन्य फेफड़ों की बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए आयोजित किया गया। कैंप का उद्घाटन डॉ. विक्रम गौतम, डॉ. मंजीत कुमार, डॉ. समर विजय सिंह और भाजपा नेता सुभाष पिंडारी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर डॉ. विक्रम गौतम ने कहा कि श्वसन संबंधी बीमारियों का समय पर निदान और उपचार बेहद जरूरी है, और इस कैंप के माध्यम से उन मरीजों तक पहुंचने का प्रयास किया गया, जो उचित इलाज नहीं ले पा रहे थे भाजपा नेता सुभाष पिंडारी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मेडिकल कैंप समाज के लिए वरदान हैं, और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की आवश्यकता है ताकि हर नागरिक को बेहतर इलाज मिल सके। कैंप में मरीजों को श्वसन संबंधी बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें दवाएं व आवश्यक चिकित्सीय सलाह भी दी गई। केडी डेंटल क्लिनिक की टीम ने इस कैंप को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान स्टाफ नर्स रीना देवी, शुभम, दिलीप प्रजापति, हिमांशु तिवारी, मोहित भाटिया, मोहित निरंजन (एफडीसी), दीपक चौधरी, देवेश वर्मा, इसरार अमन (एक्स-रे), अक्षत निरंजन, दीपू विनोरा (डीवीसी) समेत कई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। कैंप के सफल आयोजन के लिए डॉक्टरों,स्वास्थ्यकर्मियों और स्थानीय प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख
उरई-जालौन) उत्तर प्रदेश