थाना प्रभारी ने मौका मुआयना कर जीरो पर कायमी कर प्रतिवेदन ईशानगर थाने भेजा ।

नौगाँव | थाना क्षेत्र की सीमा से लगे ईशानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नकडेर नदी पर टेक्टर से बालू भरने गये दो युवकों की बालू भरते समय खदान धसकने से दब कर मौके पर ही मौत हो गयी मिली जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर दो बजे के लगभग नौगांव थाना क्षेत्र की सीमा से लगे ईशानगर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ा लक्ष्मनपुरा गांव निवासी दीपू यादव के टेक्टर पर बालू भरने के लिए गाँव के ही निवासी नरेश विश्वकर्मा पिता रामदयाल विश्वकर्मा उम्र 18 वर्ष और टिका उर्फ़ सुनील यादव पिता गोरीशंकर यादव उम्र 20 वर्ष नकडेर नदी से ट्रैक्टर से बालू भरने गये हुए थे तभी नदी किनारे खुदी खाई से बालू निकाल रहे थे की अचानक उपर से खदान धसक गयी इस हादसे में नरेश विश्वकर्मा ,टिका उर्फ़ सुनील यादव मिट्टी में दब गये टेक्टर चालक ने दोनों युवकों को मिटटी में दबा देख निकालने का प्रयास किया काफी जद्दोजहद के बाद जब निकालने में नकामयाब रहा तो इसकी सुचना ग्रामीणों को दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुचें ग्रामीणों की मदद से दोनों युवकों को बाहर निकाला गया और आनन फानन में निजी वाहन के माध्यम से नौगाँव सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया गया जहां डाक्टरों ने जांच कर दोनों युवकों नरेश विश्वकर्मा,टिका उर्फ़ सुनील यादव को मृत घोषित कर दिया तो वही थाना प्रभारी संजय बेदिया ने पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर जाकर मौका मुआयना करके मर्ग कायम कर पंचनामा बनाते हुए पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया और जीरो पर कायमी कर ईशानगर थाना पुलिस को प्रतिवेदन भेजा गया ।
उमंग शिवहरे
इंडियन टीवी न्यूज
जिला ब्यूरों चीफ छतरपुर