पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग ब्लॉक से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जा रहा है जिसमें आज दिनांक 20 जून 2021 को खिलचीपुर क्षेत्र में वेतन वृद्धि एवं 11 अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया ।

वही मौके पर उपस्थित क्षेत्रीय विधायक श्री प्रियव्रत सिंह खिंची के द्वारा सभी आशा ऊषा एवं आशा सहयोगी को आश्वासन दिया कि आप की मांगों को लेकर विधानसभा में भी सवाल उठाया जाएगा एवं इस ज्ञापन मे अंकित सभी 12 मांगो से सम्बन्धित मुख्यमंत्री के नाम एक पत्र भी लिखा जाएगा एवं मुख्यमंत्री को आशा उषा एवं आशा सहयोगी के हड़ताल पर जाने से कितना काम प्रभावित हुआ है इस बारे में भी अवगत कराया जाएगा।
विष्णु दांगी की रिपोर्ट
आशा ऊषा आशा सहयोगिनी संयुक्त मोर्चा मध्यप्रदेश