घर के सामने अवैध रूप से रखे गए तीन ट्राली अवैध बालू को किया जप्त
दुद्धी सोनभद्र ।आज मंगलवार को अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। बघाडू वन रेंज क्षेत्र के दिघुल गांव में एक घर के सामने अवैध रूप से रखे गए तीन ट्राली अवैध बालू को वन क्षेत्र अधिकारी बघाडू सविता गौतम ने अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर जप्त कर लिया गया है।
वन क्षेत्राधिकारी ने घर के पास रखे बालू के आवाज में प्रपत्र मांगा, लेकिन कोई भी प्रपत्र नहीं दिखाया गया। इसके बाद रेंजर ने आगे की कार्रवाई में जुट गई। यह कार्रवाई अवैध बालू खनन के खिलाफ की गई है, जो कि वन क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए की जा रही है।
इससे पहले भी बघाडू रेंजर ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की है। डीएफओ रेनुकूट एमपी सिंह के निर्देश पर क्षेत्र में बढ़ रहे अवैध खनन की रोकथाम हेतु वन कर्मियों ने रात्रि गस्त कर बढ़ा दिया है ।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह