मध्य प्रदेश

सागर जिले में बीना तहसील के ब्लॉक काँग्रेस ने युवा कांग्रेसियों पर दर्ज झूठे प्रकरण वापिस लेने हेतु दिया ज्ञापन

```html id="cyap7e" ```

पिछले दिनों एन एस यू आई एवं युवक काँग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा राम मंदिर निर्माण ट्रष्ट द्वारा जमीन खरीदी घोटाले के विरोध मे किये गये प्रदर्शन व पुतला दहन के खिलाफ पुलिस प्रशासन द्वारा काँग्रेस पदाधिकारियों पर झूठे प्रकरण दर्ज किये   गये । जबकि इस सम्बंध में काँग्रेस पदाधिकारियों ने प्रशासन को सूचित करते हुए कोविड 19 के नियमों का व शासन की गाइड लाइन का पालन करते हुए आंदोलन किया था ।

लेकिन पुलिस प्रशासन ने राजनेतिक दबाव में आकर काँग्रेस जनों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जो कि लोकतांत्रिक परम्पराओं के खिलाफ है एवं ऐसा करके प्रशासन जनता की आवाज को दबाने का प्रयास कर रहा है ।

जबकि भाजपा व उनके मंत्रियों के सभी कार्यक्रमों में कोविड नियमों की व शासन की गाइड लाइन का खुले रूप से उलंघन किया जा रहा है ।
इसी संदर्भ में ब्लॉक काँग्रेस द्वारा पुलिस अधीक्षक सागर के नाम से एस डी ओ पी बीना को काँग्रेस पदाधिकारियों पर दर्ज किए गए झूठे मुकदमे शीघ्र वापिस लेने की मांग करते हुये ज्ञापन दिया ।तथा इसी संदर्भ में कलेक्टर महोदय के नाम से भी ज्ञापन एस डी एम व तहसीलदार की अनुपस्थिति में आर आई श्री प्रेम प्रकाश गोस्वामी को दिया गया ।
इस अवसर पर प्रदेश काँग्रेस महासचिव द्वय श्री प्रभु सिंह ठाकुर, श्री वीरसिंह यादव,प्रदेश महिला महामंत्री निर्मला सप्रे,ब्लॉक अध्यक्ष दीनदयाल उपाध्याय, महेन्द्र सिंह ठाकुर, रज्जु सेन,ओम प्रकाश पंजाबी,नरेश दुबे,शशिमोहन तिवारी,अंकिता किंग,शशि राय, राधा तिवारी,राकेश वर्मा,डॉ देवदत्त तिवारी,अजबीर सिंह,विनय चतुर्वेदी, बृजेन्द्र तिवारी,जन्नूलाल राय, पी एन अहिरवार, विवेक पोरिया,महेन्द्र यादव,कृपाल राय सहित काँग्रेस जन उपस्थित रहे ।

मिलन सिंह यादव इंडियन टीवी न्यूज़ स्टेट हेड मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *