नवरात्र के पहले दिन एक्कम अखाड़े आयोजन
दुद्धी सोनभद्र । चैत्र नवरात्रि के पहले दिन रविवार को एक्कम अखाड़े में विभिन्न युद्ध कलाओं का प्रदर्शन किया गया। इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में पारंपरिक प्रदर्शनकर्ता और हजारों की संख्या में कस्बा व क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया।
एक्कम अखाड़े का जुलूस कस्बे के प्राचीन हनुमान मंदिर से निकाला गया और श्री संकटमोचन मंदिर तिराहे तक पहुंचा ।
इस आयोजन में ढोल-नगाड़े, लाठी, गड़ासा, बल्लम, तलवार के साथ विभिन्न अखाड़ों से पहुंचे कलाकारों ने अपने शौर्य का प्रदर्शन किया और पराक्रम को दिखाया। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल और प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह मय पुलिस व पीएसी के जवान सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद रहे।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह