करमा पुलिस का नशे पर वार एक तश्कर गिरफ्तार,82 किग्रा गांजा बरामद
सोनभद्र समाचार ब्यूरोचीफ नन्दगोपाल पाण्डेय
क्षेत्राधिकारी घोरावल ने करमा थाना परिसर में की प्रेस वार्ता
सोनभद्र।अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी पीयूष मोर्डिया पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्यांचल परिक्षेत्र मिर्जापुर आर.पी. सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अबैध मादक पदार्थों की तश्तरी करने वाले तस्करों के विरुद्ध पुलिस के निरंतर प्रयास की कड़ी में अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में करमा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 4/4/25 को समय 21/30 बजे रावस्ट्सगंज करमा मार्ग पर करमा गांव तिराहे के पास एक सियाज़ मारूति कार न.od15p6228 से उड़ीसा प्रांत से गाजा एक अन्तर्जनपदीय गांजा तश्कर को गिरफ्तार किया गया। इस बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना करमा पर मु अ स 40/2025 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रेत्तर विधिक कार्रवाई की जा रही है
पुलिस पुछताछ में
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त हरेश रंजन होता ने बताया कि यह सियाज मारुति कार मेरी है जिसका नम्बर od15p6268 है मैं इसका वाहन स्वामी हूं मैं किसी के कहने पर अथवा स्वयं इस कार से उड़ीसा से गांजा लेकर वाराणसी व आसपास के जनपदों में जाता हू मुझे गांजा ले जाने के लिये अच्छी कीमत मिलती है इस बंडलों में रखवा कर अपनी गाड़ी की डिग्गी में भरकर वाराणसी को जा रहा था।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण,
हरेश रंजन होता पुत्र निवासी जगन्नाथ कालोनी थाना अइथापाली जनपद सम्बलपुर उड़िसा उम्र 55 वर्ष
वांक्षित अभियुक्त,
सतीश पुत्र अज्ञात।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव का0 शैलेश प्रकाश का0 सूर्या सिंह करमा रहे।