विकासखंड बेहटा की ग्राम पंचायत रिहार में अज्ञात कारणों से कुएं में गिरी गाय किसी तरह से गांव के ग्रामीण निकालने में सक्षम रहे, ग्राम रिहार के विवेक सिंह के दरवाजे के सामने कुआं था जिसमें अज्ञात कारणों से गाय कुएं में गिर गई उसको गांव वालों ने बहुत मेहनत से निकाला बताया जा रहा है की नेकपाल वीडियो व प्रधान की लापरवाही से जानवर इधर-उधर भटक रहे हैं किसी का पैर कटा किसी का पेट काटा किसी का मुंह कटा ,है ऐसे कई गांव है जँहा रोज दो चार जानवर कट कर डेली मरते हैं, जिस पर शासन प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है लोगों का कहना है की गौशाला कहां कहां बनवाए गए हैं इसका हिसाब लगाया जाए तो यह सुविधा गांव तक नहीं पहुंची है क्या गांव के किसान ऐसे ही छोटी बड़ी समस्याओं का सामना करते रहेंगे या कोई सुधार होगा देखते हैं सरकार का अगला कदम क्या होगा
अनुराग दीक्षित इंडियन टीवी चैनल न्यूज़ ब्यूरो चीफ सीतापुर