सर्व फ़ॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन, फतेहपुर द्वारा जनपद में चलाये जा रहे ‘चलो पढ़ाए कुछ कर दिखाए अभियान 2020’ के अंतर्गत जरूरतमंद बच्चो के लिए शिक्षा के संसाधनों पाठ्यक्रम से सम्बंधित पुस्तके, स्टेशनरी, ऑनलाइन शिक्षा से संबंधित उपकरण को उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है| जिसके अंतर्गत कक्षा 1 से 12, स्नातक, स्नातकोत्तर और विशेष कॉम्पीटिशन कोर्स से सम्बंधित पुस्तकों का संग्रह संस्था के सदस्यों द्वारा किया जाता है।हाल ही में संस्था के संज्ञान में आया कि भिटौरा स्थित ओम घाट आश्रम में लगभग 25 बच्चो को निशुल्क शिक्षा दी जाती है, जिसके लिए बच्चो को पाठ्य पुस्तकों व ऑनलाइन शिक्षा से सम्बंधित उपकरणों की आवश्यकता है।संस्था के द्वारा आश्रम से संपर्क करने पर स्वामी विज्ञानानंद जी द्वारा इसकी पुष्टि करते हुए कहा गया कि बच्चो को वेदों और संस्कृत की शिक्षा के साथ ही आधुनिक शिक्षा भी जरूरी है और इसके लिए कक्षा 6 से 12 तक पुस्तकों की आवश्यकता है। जिसके फलस्वरूप संस्था ने आज दिनांक 27-06-2021 को ओम घाट स्थित आश्रम पर जाकर स्वामी जी को 300 पाठ्य पुस्तके कक्षा 6 से 12 तक एवं कंप्यूटर सेट मोनिटर, सी.पी.यू, माउस, की-बोर्ड, एक्सटेंशन केबल उपलब्ध कराया| जिससे जरुरतमंद बच्चो की शिक्षा को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके। आशा करते है कि भविष्य में इसके सकारात्मक दूरगामी परिणाम देखने को मिलेगे।टीम से गुरप्रीत कौर, गुरमीत सिंह, हरविंदर कौर , आश्रम से स्वामी विज्ञानानंद ,आचार्य राम त्रिवेदी ,सुचित्रा और विद्यार्थी उपस्थित रहे ।
जिला संवाददाता:- दीपक मिश्रा रिपोर्ट, राम जी कैमरा मैंन के साथ इंडियन टीवी न्यूज चैनल