बाइक व बोलेरो की टक्कर में बाइक सवार दंपति घायल
दुद्धी सोनभद्र।विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली गांव में सोमवार की दोपहर लगभग डेढ़ बजे बाइक और बोलेरो की टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार दंपति घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार संतोष कुमार 38 निवासी निवासी रानीताली अपने 32 वर्षीय ललिता देवी पत्नी के साथ बाइक से महुली गांव से अपने घर रानीताली जा रहे थे कि महुली गांव में बोलेरो से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।इस घटना में दोनों पति पत्नी घायल हो गए।आनन फानन में घायलावस्था दोनों को इलाज हेतु निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी पर भर्ती कराया गया। जहाँ इलाज चल रहा है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह