ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

*जिला पंचायत अध्यक्ष के बाद अब ब्लाक प्रमुख के दावेदारों में हलचल शुरु*

```

*आकाश सोनी जिला व्यूरो चीफ इंडियन टीवी न्यूज*
*जिला पंचायत अध्यक्ष के बाद अब ब्लाक प्रमुख के दावेदारों में हलचल शुरु*
*सरीला ब्लाक प्रमूख की प्रबल दावेदार चंद्रिका राजपूत 32 छेत्र पंचायत सदस्य लेके फरार*
*अन्य दावेदारों के बीच मे मचा हड़कंप*
राठ (एसएसबी)। बीते दिवस जिला पंचायत अध्यक्ष का निर्वाचन सम्पन्न होने के बाद अब क्षेत्र में ब्लाक प्रमुख पद के दावेदारों के बीच हलचल शुरु हो गई है और अपनी अपनी दावेदारी के लिए लोगो कमर कसकर मैदान में उतर आये हैं। चर्चा सरीला ब्लाक प्रमुख पद को लेकर खासी है और बताया जा रहा है कि सदस्यों को अपने पक्ष में करने की गणित में दावेदार जुट गये हैं।
भारतीय जनता पार्टी से जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुई जयन्ती राजपूत का बीती शाम नगर में भव्य स्वागत किया गया। अब ब्लाक प्रमुख को लेकर कयास की बयार क्षेत्र में तेजी से चलने लगी है। ब्लाक प्रमुख के दावेदार भी अब मैदान में उतरने लगे हैं। क्षेत्र में सरीला ब्लाक प्रमुख को लेकर खासी चर्चा है । बताया गया कि अतरौली धंगवा गांव की भाजपा से अपनी दावेदारी ठोक सरीला क्षेत्र से बिलगांव बीडीसी चंद्रिका राजपूत पत्नी देवेन्द्र राजपूत चुनाव मैदान में उतर आयी है। माना जा रहा है कि चंद्रिका राजपूत के पास करीब 32 सदस्य है और ब्लाक प्रमुख के लिए वह सबसे सशक्त दावेदार मानी जा रही है। अध्यक्ष के निर्वाचन के बाद अब क्षेत्र में ब्लाक प्रमुख को लेकर चहल पहल तेज हो गई है और दावेदारों ने अपनी-अपनी जीत के लिए दांव पेंच शुरु कर दिये है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *