महिला की हत्या का खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार मृतिका के सोने चांदी के आभूषण बरामद
ग्राम खारवाखुखुर्द मे एक कुवे से दिनांक 17 मई को अज्ञात महिला की लाश कुएं में पड़ी होने की सूचना प्राप्त होने पर मौके से मर्ग संबंधी कार्रवाई कर जांच में लिया गया जांच के दौरान परिजनों के कथन एवं पीएम रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात आरोपीय के विरुद्ध थाना ताल पर अपराध क्रमांक 225/2025 धारा103(1),238 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ताल थाना प्रभारी विक्रम सिहं चोहान ने बताया उज्जैन जिले के झारडा थाना क्षेत्र के रणायरा पीरखेड़ा निवासी राजू बाई पति स्व. रामलाल मालवीय उम्र 42 वर्षीय 14 मई को घर से लापता हुई उसका शव 17 मई को खारवा खुर्द मे एक कुवे से मिला महिला के भाई परीजनो ने पुलिस को जानकारी दि कि राजु बाई की खारवा खुर्द निवासी शंकर लाल मालवीय 58 से पहचान एवं बातचीत थी शंकर लाल मालवीय एवं उसके भानेज ईश्वर मालवीय को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों द्वारा मृतिका राजू बाई पति स्व. रामलाल मालवीय उम्र 42 साल निवासी ग्राम रणायरा पीरखेड़ा थाना जिला उज्जैन को80 हजार रुपये उधार दिये थे व वापस नहि देने पर महिला को अपने साथ में रखने की शर्त रख दि इस पर राजू बाई नाराज हो गई दोनों के खिलाफ पुलिस मे रिपोर्ट करने की बात बोलने पर दोनों में विवाद हो गया शंकर लाल द्वारा धक्का देकर गला दबाने का प्रयास कर व आरोपी ईश्वर द्वारा पेर पकड़ कर राजू बाई के बेहोश होने पर पहने हुए गले से चांदी की चेन सोने के टॉप्स बाली कांटा और चांदी की अंगूठी पेर में पहने चांदी का आवले व मोबाइल निकाल कर मोटरसाइकिल पर रखकर बागरीयो वाले कुएं में धकेलकर हत्या करना स्वीकार किया जो आरोपियों को गिरफ्तार कर मृतिका राजू बाई के सोने चांदी के आभूषण एवं मृतिका की चप्पल को बरामद करने में सफलता प्राप्त की गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीम में
विशेष भूमिका- निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान थाना प्रभारी ताल उप निरीक्षक रविंद्र मालवीय उप निरीक्षक मो. अयूब खान आ.शुभम सिहं आ.राहुल आ.प्रीतम आर. विश्वेंद्र आ.मनोज
-प्र.आर. देवराज सिंह चौधरी आर. देवेंद्र आर. सोहन आर.मनीष आर. शांतिलाल आर.कुलदीप सिंह आर विक्रम आर.मनोज आर. पवन आर.हरिशंकर की सक्रिय भुमिका रहि