पीलीभीत खारजा नहर में साइफन पर नहाते हुए सेल्फी लेते समय युवक डूबा।
पीलीभीत कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद निवासी अरबाज उम्र 21 वर्ष पुत्र हनीफ नहाने के लिए साइफन खारजा नहर में गया था। नहाते समय सेल्फी लेते हुए पैर फिसलने से अरबाज गहरे पानी में चला गया और डूब गया। युवक के डूबने की सूचना पर पुलिस व परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने खारजा नहर को बंद कराकर एसएसबी रेस्क्यू टीम की मदद से युवक को ढूंढने का काफी प्रयास किया लेकिन अभी तक डूबे अरबाज की बॉडी नहीं मिल पाई है। अभी कुछ दिन पहले ही माधोटांडा के निगोही ब्रांच में युवक डूबने की घटना हो चुकी है लेकिन तब भी युवा जान जोखिम में डालकर नहा रहे हैं।
पुलिस के द्वारा भी काफी सख्ती करने के बावजूद भी युवा खुद को नहर में नहाने से बाज नही आ रहे हैं और आए दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
ब्यूरो चीफ फूलचंद राठौर इंडियन टीवी न्यूज़ पीलीभीत