ब्रेकिंग न्यूज़
लखनऊ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के मौजूदा सरकार पर हमला बोला।।।
उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूदा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कोरोना काल में लोगों को ना समय पर दवा मिली ना बेड मिले हमने अपने लोगों को खोया है,लोकतंत्र में नंगा नाच किसी सरकार में नहीं हुआ जो भाजपा ने चुनाव के दौरान किया है, हमने ऐसी चीजें देखी है जिसकी हम कल्पना नहीं कर सकते हमारी बहन से बदसलूकी की गई उनके कपड़े खींचे गए, यह योगी नहीं है अगर यह होते तो जनता के साथ ऐसा ना होता,इटावा के एसपी सिटी उनका मोबाइल पर बात करना वह खुद कह रहे हैं कि भाजपा के नेता बम लेकर घूम रहे हैं उन को थप्पड़ मारा गया और पत्रकारों को भी पीटा गया, समय आने पर जनता इनको जवाब देगी कोरोना काल में मौजूदा सरकार ने सही आंकड़े नहीं दिए सरकार लोगों की मदद नहीं करना चाहती उत्तर प्रदेश में जितनी गुंडागर्दी हुई है ऐसी गुंडागर्दी कभी नहीं हुई हमारे पार्टी के कार्यकर्ता की गोरखपुर में टांग तोड़ दी गई, ना जाने कितने लोगों को झूठे मुकदमे में फंसाया गया समय आने पर जनता इनको सबक सिखाएगी।।।। ब्यूरो रिपोर्ट नितिन कुमार शर्मा इंडियन टीवी न्यूज़ लखनऊ