नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने किया पौधा रोपण,प्रकृति के प्रति प्रेम का दिया संदेश
हजारीबाग: 5 जून यानी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज उपायुक्त शशशि प्रकाश सिंह ने परिसदन भवन परिसर एवं जिला समाहरणालय भवन परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने परिसदन में आम का पेड़ एवं समाहरणालय परिसर ने मोल श्री का पेड़ लगाया तथा लोगों से प्रकृति के प्रति प्रेम और उसके संरक्षण के लिए प्रेरित किया। पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को पर्यावरण के महत्व और उसे बचाने की आवश्यकता से अवगत कराया। उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा: “आज विश्व पर्यावरण दिवस है और यह दिन हमें अपनी प्रकृति और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को याद दिलाता है। हम सभी को समझना होगा कि स्वच्छ पर्यावरण हमारे जीवन के लिए कितना आवश्यक है। पेड़ों के बिना जीवन संभव नहीं है, क्योंकि वे हमें ऑक्सीजन देते हैं, वायु प्रदूषण को कम करते हैं, और जलवायु संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं।” उन्होंने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा: “हमें केवल आज के दिन ही नहीं, बल्कि प्रत्येक दिन पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करना चाहिए। हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए। जल संरक्षण, बिजली की बचत, प्लास्टिक का कम उपयोग और कचरे का उचित निपटान भी पर्यावरण संरक्षण के महत्वपूर्ण पहलू हैं। आइए, हम सब मिलकर अपनी धरती को हरा-भरा और स्वस्थ बनाएं।” इस अवसर पर अन्य विभागों के अधिकारी और स्थानीय नागरिक भी उपस्थित थे, जिन्होंने पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। इस पहल का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और उन्हें वृक्षारोपण तथा प्रकृति संरक्षण के अन्य उपायों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना था। यह कार्यक्रम पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने और भावी पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।