जिला कारागार में कराया गया योगा, बंदियों ने उत्साह के साथ योग किया
दुनियाभर में आज 11वा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है, इस मौके पर पूरे देश में जहां बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक योग दिवस में बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं तो वहीं सहारनपुर जिला कारागार में भी जेल प्रशासन ने कैदियों के साथ योगा किया, इस दौरान जेल में बंद सभी पुरुष बंदियों और अधिकारियों ने योग किया, मिली जानकारी के अनुसार आज 11वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में ज़िला कारागार में बंदियो को कई तरह के योगा सिखाए गए तो वही बंदियों ने भी बढ़-चढ़कर योगा सीखने में हिस्सा लिया, उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर समस्त धर्मों के बंदियों द्वारा एकजुट होकर हिस्सा लिया गया तथा भविष्य में बेहतर जीवन आचरण हेतु पाँच संकल्प भी लिए गये, बंदियों ने बताया कि जेल में योग का ऐसा कार्यक्रम कभी पहले नहीं हुआ तथा उन्हें अच्छा लगा कि उनके लिए भी सोच कर अच्छा कार्य करवाया गया, इस अवसर पर अपर जिला जज प्रमोद कुमार, जेल अधीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने कारागार में मौजूद सभी बंदियों और जेल के कर्मचारियों को योग का महत्व बताते हुए कहा कि योग की सबसे बड़ी खासियत ये है कि योग तनाव दूर करता है और इंसान को एकाग्रचित करता है इसलिए लिए हर व्यक्ति के लिए बेहद जरूरी है। योग दिवस के मौके पर डिप्टी जेलर अभय शुक्ला सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़