ब्रेकिंग न्यूज़
पीलीभीत मीटर रीडरों द्वारा उतारी जा रही है विद्युत उपभोक्ताओं की खाल, उच्च अधिकारी झेल रहे मीटर रीडरों की करनी।
पीलीभीत कलीनगर। प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील कलीनगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम माधोटांडा बिजली घर के दायरे में आने वाले सभी गांव क्षेत्र में मीटर रीडरो द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं की खाल उतारने में बिल्कुल कसर नहीं छोड़ी जा रही है और यह सब एक नंबर का तरीका ना ,अपना कर दो नंबर के तरीके से किया जा रहा है सूत्रों की माने तो कुछ मीटर रीडर घर बैठे बैठे ही विभाग की आंखों में पिसी हुई मिर्च झोंक कर कार्य करते नजर आ रहे हैं लेकिन विभाग को इसकी खबर तक नही है। जब कहीं ना कहीं से कोई सूचना देता है तो नाम मात्र उपभोक्ताओं का बिल सुधार कर मामले को वही शांत कर दिया जाता है लगातार कई गांव में मीटर रीडर द्वारा पुराने डाटा से बिलों को बनाया जा रहा है जिसमें अधिकतर बिल सीडीएफ हो रहे हैं क्योंकि इसमें रीडिंग यदि से ली हुई रीडिंग से ज्यादा होती है तब भी ग्राहक की खाल खींची जाती है और अगर कम होती है तब भी उसका हर्जाना विद्युत उपभोक्ताओं को झेलना पड़ता है और इसका सारा श्रेय एसडीओ या अन्य अधिकारियों को भुगतना पड़ता है क्योंकि उनके द्वारा कार्य को अच्छा बनाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है लेकिन मीटर रीडर कहीं ना कहीं अपनी कमाई के चक्कर में नौ दो ग्यारह करने पर लगे हैं जिसके लिए अति शीघ्र विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों को ऐसे मीटर रीडरो के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर विद्युत उपभोक्ताओं की समस्या का निदान करना चाहिए जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा और रोज-रोज की उलझनों का सामना ना करना पड़े।
ब्यूरो रिपोर्ट फूलचंद राठौर पीलीभीत