आपको अवगत कराना है कि आज दिनांक 24.06.2025 को प्रातः 07 बजे से 09 बजे तक ईशन नदी बचाओ अभियान के तहत चल रहे श्रमदान में अरथरा पुल के पास ईशन नदी पर बिजोरी, झिनवार, नगला बंदी, नगला बरी एवं अन्य जगह के लोगों ने सहभागिता कर ईशन नदी को पुनर्जीवित कराने के लिए श्रमदान के रूप में सहयोग प्रदान किया साथ कुछ लोग शहर से चल कर ईशन नदी पर पहुंचे जिन्होंने अपने बहुमूल्य सुझाव देकर एवं फावड़ा चलाकर सहयोग किया साथ ही फावड़े के सहयोग से श्रमदान कर रहे साथियों ने पतेल आदि को जड़ से उखाड़ कर फेंकने का कार्य किया है जिससे बरसात के बाद पुनः झाड़ियां उत्पन्न होकर लगने वाले वृक्षों को दवा कर खत्म न कर दें और अगले कुछ वर्षों तक उक्त कार्य का प्रभाव जनसमुदाय को दिखाई देता रहे उपरोक्त पुनीत कार्य में तन, मन, धन से सहभागी बनने के लिए प्रेरणा स्रोत ईशन नदी बचाओ अभियान एवं अखिल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी ने सभी सम्मानित सहयोगियों का हृदय की गहराइयों से बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी जी ने श्रमदान कर रहे साथियों के लिए अपने घर पर तैयार हुए चना खिलाते हुए कहा कि जो लोग समाज में निस्वार्थ भाव से अगली पीढ़ियों के जीवन को बचाने के लिए कार्य कर रहे हैं उनके बीच पहुंचकर जो भी क्षमता अनुसार दान करना चाहिए
इस अवसर पर प्रमुख रूप :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, अपर कार्यक्रम अधिकारी राकेश दिवाकर, योगेश दिवाकर प्रधान, अभय प्रधान अढ़ापुरा, जयप्रकाश जिनवार, रामकिशोर नगला बंदी, प्रदीप लहरा, केशव, योगेन्द्र, प्रेमपाल, मेवानन्द, अजय कुमार चौहान, ओमकार सिंह सहित आदि लोगों ने सहयोग किया।
रिपोर्ट:विजय कुमार इंडियन टीवी न्यूज एटा