लोकेशन =कटनी
इंडियन टीवी न्यूज़ से =शैलेंद्र तिवारी की रिपोर्ट
कटनी- ग्राम कैलवारा के सरपंच छोटू कोल के द्वारा जानकारी के अनुसार, 23-06-25 को कलेक्टर महोदय के नाम लिखित आवेदन दिया गया कि ग्राम कैलवारा के वार्ड क्रमांक 10 आवेदक गोविंद रजक को पीएम आवास योजना की तीसरी किस्त का भुगतान तो कर दिया गया, लेकिन न तो उसका घर बना और न ही उस व्यक्ति की कहीं ज़मीन का अता-पता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पूरा मामला रोजगार सहायक और आवेदक की मिलीभगत का परिणाम है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान सरपंच एवं पंचो ने इस घोटाले की शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत पर लिखा है कि यहां कोई मकान बना ही नहीं, फिर भी पैसे निकल गए। ये खुल्लमखुल्ला घोटाला है साहब। जांच होनी चाहिए।”
ग्रामीणों ने मांग की है कि इस फर्जीवाड़े की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि योजना का लाभ सिर्फ पात्र लोगों को ही मिल सके।
सरकारी योजनाओं का लाभ यदि कागजों तक ही सीमित रह जाए, तो ज़रूरतमंदों का हक छिन जाता है। देखना होगा कि प्रशासन इस प्रकरण को कितनी गंभीरता से लेता है और भ्रष्टाचार पर क्या कार्रवाई करता है।