नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज
फतेहगंज पश्चिमी। इलाके एक गांव से रिश्ता करने से मना करने पर बहेड़ी क्षेत्र का युवक एक नाबालिक को बहला फुसलाकर भगा ले गया।पिता ने अलवारी से 5 लाख नकद और सोना चांदी भी ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी समेत परिवार 9 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि नाबालिक लड़की बरामद नहीं की गई है।
जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले बुधवार को क्षेत्र के एक गांव से एक 14 वर्षीय नाबालिक लड़की को थाना बहेड़ी क्षेत्र का मो उमर बहला फुसलाकर भगा कर ले गया। नाबालिक के परिजनों ने बताया बुधवार सुबह जब वह उठे तो उनकी बेटी घर में नहीं थी। कमरे जाकर देखा तो अलवारी खुली थी। जमीन के बयाने रखे 5 लाख रुपए ,10 तोला सोना,700 ग्राम चांदी गायब थी।पीड़ित के गांव में मो उमर की वहन है। उसी के यहां आता था। आरोपी नाबालिक बेटी से रिश्ता करने का दबाव बना रहा था। मना करने पर रात के समय भगा कर ले गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मो.उमर,इरशाद,नईम,भूरा,कमरुद्दीन,जीनत,हसीना,जफर,कौशर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।गिरफ्तार नहीं हुए है।
प्रवन पाण्डेय
जिला संवाददाता बरेली