खबर सहारनपुर के गंगोह से
औलाद न होने से पति ने मारपीट कर पत्नी को किया घायल ,तहरीर दी
गंगोह के ग्राम मुबारिकपुर में औलाद न होना एक महिला के लिए अभिशाप बन गया हैं।जिससे पति व सास ने अपनी बहु के साथ मारपीट कर घायल कर दिया।पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। ग्राम बुढ़ाखेड़ा की मेमवती ने थाने में तहरीर देकर कहा कि मेरी शादी 9 साल पहले गांव मुबारिकपुर में हुई थी।मुझे शादी के बाद अभी तक कोई संतान नही हुई है।जिससे मेरे ससुराल वाले मेरी जान के दुश्मन बन गए हैं। सोमवार की देर रात में मेरे पति व सास ने मेरे साथ जमकर मारपीट की।मुझे मारने की साजिश रची गई थी।मुझे काफी चोट आई हैं।बामुश्किल मैने घर से निकलकर जान बचाई। वही पर मुझे आये दिन औलाद न होने के ताने दिए जाते है।जिससे मेरी जान को खतरा बना हुआ है।पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय देने की गुहार लगाई हैं।कोतवाली पुलिस ने महिला का मेडिकल करा कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़