2027 चुनाव: कांग्रेस की ‘डबल एंट्री’: इमरान मसूद के भतीजे का एलान, गठबंधन हो या नहीं- दोनों सीटों से लडेंगे.
सहारनपुर जनपद के गंगोह में आयोजित कांग्रेस संगठन सम्मेलन के दौरान एक बड़ा राजनीतिक बयान सामने आया है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के भतीजे काजी हमजा मसूद ने 2027 के विधानसभा चुनाव में गंगोह और नकुड़ दोनों सीटों से कांग्रेस प्रत्याशी उतारने का एलान किया है पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद के आवास पर आयोजित इस सम्मेलन में हमजा मसूद ने साफ कहा कि अब पार्टी कोई समझौता नहीं करेगी- ‘चाहे गठबंधन हो या न हो, कांग्रेस गंगोह और नकुड़ दोनों सीटों पर पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी।’
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़