लोकेशन टीकमगढ़
जिला ब्यूरो
महेंद्रकुमार दुबे बॉबी
जतारा मे चिटफंड कंपनी एल जे सी सी ने की धोखाधड़ी 25 करोड़ रुपये के लगभाग का मामला आया सामने
बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में जतारा थाना प्रभारी रवि भूषण पाठक को एक ज्ञापन दिया जिसमें
चिटफंड कंपनी की धोखाधड़ी मामले में जतारा के निवेशक लोगों के साथ 25 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर फरार होने के मामले में जतारा थाना प्रभारी को सौपा ज्ञापन
एलयूसीसी नाम की चिटफंड कंपनी ने 2021 में प्रदेश में कई जिलों के लोगों को लाभ देने के उद्देश्य से अपने ऑफिस टीकमगढ़ जिले जिले में कई जगह अपने ऑफिस खुलवाए।जिसके बाद स्थानीय लोगों को अपना एजेंट नियुक्त किया। इन एजेंटों ने अपने करीबियों से कंपनी में निवेश करने को कहा। लोगों ने सहानुभूति दिखाकर निवेश भी किया। जबकि कंपनी 2023 -24 में कंपनी अपने ऑफिस बंद कर चली गई। एवं एजेंट भी फरार हो गए