पीलीभीत दिनेश कुमार पी बने पीलीभीत के नए पुलिस अधीक्षक।
पीलीभीत पुलिस अधीक्षक श्री कीरीट सिंह राठौर समेत 14 आईपीएस अधिकारियों का तबादला
कौन हैं पीलीभीत के नए पुलिस अधीक्षक
पीलीभीत। एसपी दिनेश कुमार पी वर्ष 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।वह मूल रूप से तमिलनाडु के सेलम जिले के रहने वाले हैं।बीएससी एग्रीकल्चर करके उन्होंने सिविल सर्विसेज में भाग अजमाया और आईपीएस की रैंक हासिल की। बतौर एएसपी उनकी पहली तैनाती अलीगढ़ हुई।इसके बाद उन्होंने आगरा,झांसी,इटावा के अलावा 2013 में 2 महीने के लिए कानपुर में एसपी पश्चिमी का पदभार भी ग्रहण किया।इटावा,बिजनौर,जौनपुर,फर्रुखाबाद,कन्नौज और सहारनपुर के बाद वह कानपुर नगर के एसएसपी बनाए गए और अब आगरा से पीलीभीत के कप्तान बनाए गए हैं।जौनपुर में कप्तान के रूप में उनका कार्यकाल केवल 6 दिन के लिए था।सहारनपुर में 18 महीने रहे।उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें लगातार दो साल डीजीपी के विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
ब्यूरो रिपोर्ट फूलचंद राठोर इंडियन टीवी न्यूज़ पीलीभीत