सहारनपुर
प्रशासन से अपील
हैवी ट्रैफिक बंद होने के कारण विद्यार्थियों को स्कूल आने जाने पर हो रही समस्या पर भी ध्यान दें
प्रशासन द्वारा कावड़ यात्रा के मद्देनजर पूरे शहर को हैवी ट्रैफिक के लिए सील कर दिया गया है ऐसे में स्कूल बसों का संचालन किस प्रकार होगा इसका कोई प्लान तैयार नहीं किया गया है…
प्रशासन द्वारा न तो स्कूलों की छुट्टियां घोषित की गई है और न हीं उनका रूट प्लान क्या रहेगा इस बारे में अवगत कराया गया है…
बच्चों को कावड़ मार्ग से स्कूल तक आने-जाने में कोई समस्या न उत्पन्न हो, इसलिए प्रशासन को विद्यालयों का या तो अवकाश घोषित करना चाहिए अन्यथा विद्यार्थियों व स्कूली वाहनों के स्कूल तक आने जाने की व्यवस्था बनानी चाहिए… रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़