सहारनपुर में कोटेदारों ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के बैनर तले सेकड़ो कोटेदार जिला पूर्ति कार्यालय पहुंचे जहाँ उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी की अनुपस्थिति में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्रा को ज्ञापन सोपा जहाँ मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि कोटेदारों को खाद्यान्न पर 90₹ प्रति कुंतल और चीनी पर ₹70 प्रति कुंतल लाभांश दिया जाता है वहीं अन्य राज्यों जैसे हरियाणा गोवा, दिल्ली में 200₹प्रति कुंतल और गुजरात मे 20000₹ मिनिमम मानदेय दिया जाता है कोटेदारों का कहना है कि खाद्यान्न पर लाभांश की बढ़ोतरी की जाए व 2025 मार्च से जुलाई तक का लाभांश अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है जो उन्हें दिया जाए वही जिला अध्यक्ष मांगेराम शर्मा ने कहा सर्वर कि समस्या दिन प्रतिदिन खराब होना,डोर स्टेप डिलीवरी का पालन न होना आदि समस्याओं को लेकर राशन विक्रेताओं ने 20/7/205से 22/7/2025तक तीन दिवसीय वितरण बंद करने का निर्णय लिया है इस दौरान जनपद सहारनपुर के सभी राशन विक्रेता इन तीन दिनों में हड़ताल पर रहेंगे वही क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्रा ने कोटेदारों की मांगो शासन तक पहुंचाने और समस्याओ का समाधान करने का अश्वासन दिया इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह, डॉ भुनेश्वर दीक्षित प्रवक्ता, जिला अध्यक्ष मांगेराम शर्मा, तहसील अध्यक्ष दिनेश चौधरी, पुवंरका ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र कटारिया, बलिया खेड़ी ब्लाक अध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र कुमार, नकुड ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी अजय कुमार आदि सैकड़ो कोटेदार उपस्थित रहे
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़