नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो चीफ हजारीबाग।
उन्नत अभियान के तहत अन्नदा महाविद्यालय द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
हजारीबाग:मसरातु पंचायत के कृष्णानगर गांव स्थित राजकीय कृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुर्गी टांड़ प्रांगण में आज अन्नदा महाविद्यालय के भूगोल एवं समाजशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “उन्नत अभियान” के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षक गण, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत अन्नदा महाविद्यालय के प्राचार्य तथा विद्यालय की प्रधान शिक्षिका द्वारा संयुक्त रूप से पौधारोपण कर की गई। इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के छायादार व फलदार पौधे जैसे आम, नीम, पीपल, आंवला, अमरूद, बरगद इत्यादि का रोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और हरियाली बढ़ाने की आवश्यकता पर चर्चा की गई।समाजशास्त्र विभाग की ओर से विभागाध्यक्ष डॉ ललिता राणा ने ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित कर वृक्षों के सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार ने स्कूली बच्चों के साथ जलवायु संतुलन में वृक्षों की भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की सफलता पर अन्नदा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नीलमणि मुखर्जी ने कहा आज के युग में वृक्षारोपण केवल एक पर्यावरणीय गतिविधि नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन की नींव है। हमें यह प्रयास सुनिश्चित करना होगा कि लगाए गए हर पौधे को संरक्षित कर वृक्ष बनने तक उसका पालन-पोषण किया जाए। कॉलेज का यह अभियान शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल है। विद्यालय प्रधान शिक्षिका श्रीमती हंस ने अन्नदा महाविद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मैं महाविद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करती हूं कि उन्होंने मेरे विद्यालय का चुनाव किया। इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में पर्यावरण के प्रति चेतना जागृत करने में सहायक होते हैं।कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय आईक्यूएसी कॉर्डिनेटर डॉ बरनागों बनर्जी, एम के वर्मा, डॉ कृष्णा यादव, डॉ पंकज, सुरजीत दास,भवानी के साथ छात्रों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।