दुद्धी में एआईजी की जांच की शुरुआत, रजिस्ट्री कार्यालय में भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच
•भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए एआईजी ने अधिवक्ताओं से की मुलाकात
दुद्धी सोनभद्र l एआईजी मुख्यालय ने आज शनिवार को दोपहर में उप निबंधक रजिस्ट्री कार्यालय और पत्रावलियों का विधिवत निरीक्षण किया । अपराह्न करीब साढ़े 3 बजे दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमचंद यादव सिविल बार के अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव सत्यनारायण यादव जवाहरलाल अग्रहरि अरुणोदय जौहरी विनय कुमार सहित कई अधिवक्ताओं ने एआईजी से मुलाकात कर स्थानीय रजिस्ट्री कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार ,मनमानी और अनियमितता सहित कई बिंदुओं पर एआईजी को अवगत कराया l बता दे की करीब 1 महीने पूर्व तहसील के निबंधन रजिस्ट्री कार्यालय में व्यापक भ्रष्टाचार, मनमानी और अनियमितता को लेकर अधिवक्ताओं ने पखवाड़े भर से ऊपर रजिस्ट्री कार्यालय का कार्य बहिष्कार किया थाl उसके बाद तहसील दिवस पर जिलाधिकारी से मिलकर शिकायती प्रार्थना पत्र देकर उच्च स्तरीय जांच किए जाने की मांग किया था, जिस पर जिला अधिकारी ने जांच कर कार्रवाई किए जाने के लिए अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया था ।जिसके क्रम में मुख्यालय के एआईजी मामले की जांच के लिए आज यहां पहुंचे हैं ।इसके पूर्व अधिवक्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जाकर अपना बयान और दस्तावेज पत्रावली एआईजी को सौंपा था l जांच करने आए अधिकारी ने अधिवक्ताओं को भरोसा दिया कि मामले की जांच कर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी ।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह