नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
ब्यूरो चीफ हजारीबाग।
ईचाक के पुरनपनीया गांव के पथ निर्माण कार्य हेतु डीपीआर बनाने की कवायद शुरू
उपायुक्त के निर्देश पर पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण
हजारीबाग/इचाक : उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार ईचाक प्रखंड के पुरनपनीया गांव तक पथ निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। इस दिशा में पथ निर्माण विभाग द्वारा स्थल का मुआयना कर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
स्थानीय ग्रामीणों की मांग एवं आवश्यकताओं को देखते हुए उपायुक्त ने त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को स्थल निरीक्षण कर शीघ्र डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया था, ताकि पथ निर्माण कार्य को यथाशीघ्र अमल में लाया जा सके।
पथ निर्माण विभाग के अभियंताओं ने पुरनपनीया गांव तक सड़क की वर्तमान स्थिति, भू-प्राकृतिक स्वरूप एवं संभावित मार्ग का भौतिक परीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत विभाग द्वारा तकनीकी प्राक्कलन तैयार कर कार्य योजना को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।