सनसनीखेज खुलासा: अखिलेश राय गोलीकांड का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड निकला जिला पंचायत सदस्य!
बेगमगंज थाना क्षेत्र में 22 जून को अखिलेश राय पर हुए जानलेवा हमले का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया है। घटना में शामिल 6 आरोपियों की पहचान हो चुकी है, जिनमें से 4 को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मास्टरमाइंड मोहित सिंह लोधी और उसका सहयोगी अमित लोधी फरार हैं।
पुलिस जांच में सामने आया है कि यह हमला साल 2013 में हुए एक पुराने हत्याकांड का बदला था, जिसमें अखिलेश राय को मोहित लोधी के पिता मूरत सिंह लोधी की हत्या के आरोप में उम्रकैद हुई थी। इस वर्ष फरवरी में राय को जमानत मिली, जिसके बाद मोहित ने बदला लेने की साजिश रची।
पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे और एएसपी कमलेश खरपुशे के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने साइबर तकनीक और परंपरागत अनुसंधान के जरिये दिल्ली, भिंड और अन्य जिलों में छिपे शूटर्स को पकड़ने में सफलता पाई। घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार और फर्जी सिम भी बरामद की गई हैं।
थाना प्रभारी राजीव उईके ने बताया कि आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है और फरार मास्टरमाइंड की तलाश जारी है।
🛑 पुलिस की सतर्कता और टीमवर्क से एक बड़े अपराध का पर्दाफाश हुआ है, जिससे कानून व्यवस्था में विश्वास और मजबूत हुआ है कमलेश अहिरवार रिपोर्टर