आज दिनांक 6 अगस्त 2025 को उच्च प्राथमिक विद्यालय तीवड़ा जुनारदार संवि में तिरंगा महोत्सव का प्रथम चरण धूमधाम से मनाया गया आज इसके उपलक्ष में तिरंगा राखी और रंगोली प्रतियोगिता भी रखी गई जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
तिरंगा राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पायल कक्षा 6 ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान पर अपूर्वा त्यागी कक्षा 2 और तृतीय स्थान पर रिया कक्षा 8 रही। इस दौरान मुख्य रूप से मास्टर नजाकत अली खान, अनिल कुमार धीमान,निशा शर्मा,यशपाल सिंह, निशा, राहुल कुमार, सविता, शाहिदा खान, प्रशिक्षु रश्मि पुंडीर आदि अन्य उपस्थित रहे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़