सहारनपुर के बिहारीगढ़ से
ग्रामीणों ने नाला निर्माण रुकवाया तो बैकफुट पर आ गए निर्माणकर्ता, गणेशपुर में नाला चौक होने से लोगों में आक्रोश.
तीन दिन पहले गणेशपुर में हाइवे किनारे गंदे पानी की निकासी के लिए बनाएं जा रहें नाले की दीवारें खड़ी करने के लिए इसकी गहराई कम कर दी, जिससे आबादी की तरफ लगभग 3 फुट पानी नाले में ठहर गया। निर्माण कंपनी के लोगों को ग्रामीणों ने अपनी शिकायत बताई तो वह जीद पर आ गए, जिससे नाराज ग्रामीणों ने आज सुबह मंगलवार को नाले का निर्माण कर रहे मजदूरों को स्लैब डालने से रोक दिया, नाले का काम रुका हुआ देखकर निर्माण कंपनी के लोग बैकफुट पर आ गए और उसी वक्त जेसीबी मशीन मंगवाकर नाले के अंदर भरा पड़ा कंक्रीट मटेरियल तोड़कर निकालना शुरू किया। तब जाकर ग्रामीण संतुष्ट हुए, ग्रामीण ने चेतावनी दी है कि अगर किसी भी तरह की गड़बड़ी हुई तो डटकर विरोध करेंगे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़