थाना नांगल पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किया हुआ ई-रिक्शा बरामद
अवगत कराना है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में चोरी/नकबजन/लूट/छिनैती आदि घटनाओं की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी देवबन्द के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री रमेश चन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 05.08.2025 को थाना नांगल पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्ति चैकिंग के दौरान बसेडा हाईवे पुल के नीचे से 02 अभियुक्तगण 1.आदिल पुत्र शब्बीर अहमद निवासी मौहल्ला बढी तरफ ग्राम शेखपुरा कदीम थाना कोतवाली देहात जिला सहारनपुर 2.इस्तखार पुत्र मंगता अंसारी निवासी मौहल्ला फूस वाली मस्जिद ग्राम शेखपुरा कदीम थाना कोतवाली देहात जिला सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से चोरी की गयी ई-रिक्शा बरामद हुयी। बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना नागल पर मु0अ0सं0 213/25 धारा 317(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगणो के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पूछताछ का विवऱण गिरफ्तार अभियुक्तों द्वार
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़