जिला ब्यूरो चीफ जावेद अली टीकमगढ़
पलेरा।। ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी स्कूलों में पढ़ाई करने वाले छात्रों एवं छात्राओं को साइकिलें वितरित की गई हैं। विकासखंड क्षेत्र के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय खजरी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण क्षेत्र के अध्यनरत छात्र एवं छात्राओं को साइकिलें वितरित की गई हैं। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि अंशुल तिवारी, सचिव लोकेंद्र सिंह ठाकुर, जाहिद अली, बीरु चौरसिया, विद्यालय प्राचार्य चिरंजीवी अहिरवार समेत शिक्षक व छात्र एवं छात्रों के अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम में बच्चों को साइकिल प्रदान करने के बाद सरपंच प्रतिनिधि अंशुल तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों एवं छात्राओं को सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी नहीं हो, इसके लिए सरकार ने नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना शुरू की है। जिसके तहत स्कूल से अधिक दूरी तय कर पैदल आने वाले छात्रों-छात्राओं को आवागमन की सुविधा प्राप्त हो सकेगी।