सीओ मुनीश चन्द ने किया कावड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित
बेहट सहारनपुर:एसएसपी आशीष तिवारी के निर्देशन पर सीओ मुनीष चंद एवं इंस्पेक्टर सतपाल सिंह भाटी ने कावड़ यात्रा एवं शिवरात्रि पर्व सकुशल संपन्न कराए जाने को लेकर कोतवाली बेहट के 10 उपनिरीक्षक आठ हेड कांस्टेबल एवं चार कांस्टेबलों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों ने कावड़ यात्रा के दौरान अपनी ड्यूटी का पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन किया है। इसके लिए एसएसपी के निर्देशन पर उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए हैं रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़