दुद्धी में रक्षा बंधन पर मिलावटी मिष्ठान रोकने के लिए छापेमारी अभियान
दुद्धी सोनभद्र । दुद्धी नगर में रक्षा बंधन के त्यौहार पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए अभियान चलाया गया।इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बी.एस. मंगल मूर्ति ने नगर के विभिन्न मिष्ठान दुकानों पर छापेमारी की और मिष्ठानों की जांच की।
छापेमारी के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मिष्ठान भंडार संचालकों को किसी भी प्रकार के मिलावटी खाद्य पदार्थ की बिक्री न करने की कड़ी हिदायत दी। उन्होंने बताया कि कई मिष्ठान सप्लायर से मिठाइयों के सैंपल एकत्रित किए गए हैं।लिए गए नमूनों को लैब भेजा जाएगा और जैसी रिपोर्ट आएगी, कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री व निर्माण रोकने के लिए यह अभियान चलाया गया है।
उधर छापेमारी की भनक लगते ही रक्षा बंधन पर्व के दृष्टिगत बाजार में लगे कई अस्थायी मिष्ठान स्टाल संचालक दुकान बढ़ाकर इधर-उधर खिसक गए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि मिलावट पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह