दुद्धी सोनभद्र।अमवार स्थित कनहर सिंचाई परियोजना के पीएसी कैम्प में एक जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को सर्विस रिवॉल्वर से गोली मार ली ।पीएसी जवान को सीएचसी दुद्धी पहुंचाया गया ,जहां चिकित्सक ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया ।वहीं पुलिस घटनाके कारणों सहित पूरी मामले की तहकीकात में जुट गई है ।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक जवान संदीप सिंह (26) पुत्र विनोद सिंह खरवार निवासी आलमपुर पोस्ट गड़वार जिला बलिया के निवासी है।
संदीप सिंह बृहस्पतिवार की बीती रात ड्यूटी के दौरान शुक्रवार की भोर में करीब चार बजे अपने सर्विस रिवॉल्वर से अपने गर्दन में गोली मार लिया । गोली चलने की तेज आवाज सुनकर आसपास में मौजूद पीएसी के जवान दौड़ कर पहुंचेऔर खून से लतपथ हालात में पीएसी के जवान को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने देखते ही पीएसी जवान को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर सीओ राजेश कुमार रॉय,पीएसी इंचार्ज नक्सल देव नारायण यादव ,डिप्टी कमांडेंट विजय आनंद मौके पर पहुंचकर घटना क्रम को जाना और पीएसी जवान के परिजनों को सूचित किया।
बताया जा रहा है कि संदीप सिंह ने बीते दिन पांच अगस्त को वाराणसी में वीवीआईपी ड्यूटी की थी और उसके बाद अमवार पीएसी कैम्प में आमद कराया था।
पुलिस ने जवान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।आज दोपहर में दो डॉक्टरों के पैनल ने
पीएसी जवान का पोस्टमार्टम किया। इस दौरान पीएसी के सेना नायक तिरथ कन्नौजिया के अलावा अन्य सेवा नायक और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह